Maharajganj

शहर के सिंचाई डाक बंगले में नए साल की पार्टी पर थिरक रहे थे अभियंता व कर्मी, प्रशासन की छापेमारी से मचा हड़कंप


महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:-  नगर के फरेंदा रोड पर सिंचाई विभाग के डाक बंगले में नए साल की पार्टी पर डीजे गीत पर थिरक रहे विभागीय अधिकारियों में उस समय हड़कंप मच जब अचानक एसडीएम सदर जांच करने पहुंच गए। एसडीएम को देख फौरन डीजे बंद हो गया। डांस कर रहे लोग ईधर उधर भागने लगे। एसडीएम ने जांच पड़ताल किया। धारा 144 लागू होने की हिदायत देकर लौट गए। सिंचाई विभाग के डाक बंगले में एक्सईएन, अभियंता, विभागीय कर्मी नए साल की पार्टी इंजॉय कर रहे थे। डीजे पर फरमाइशी गीतों पर सभी डांस कर रहे थे। भोजन का भी इंतजाम था। पार्टी पूरे शबाब पर थी। महफिल की रौनक लाइटों के बीच रंगीन थी। इसी बीच यह सूचना फैल गई कि डाक बंगले में बाहरी लोग पार्टी कर रहे हैं। अश्लील गीत बज रहा है। कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है। डाक बंगले में पार्टी व डीजे की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर दिनेश कुमार मिश्रा मौके पर पहुंच गए। इससे वहां हड़कंप मच गया लोग इधर-उधर भागने लगे। एसडीएम ने जांच पड़ताल किया। कहा कि इस समय जिले में धारा 144 लागू है। इसमें बिना अनुमति लोगों का एक जगह इकट्ठा होने पर मनाही है। अगर कोई पार्टी करनी ही थी तो उसके लिए परमिशन ले लेना चाहिए था। हिदायत देकर एसडीएम वापस लौट गए। एसडीएम दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि डाक बंगले  में बाहरी लोगों द्वारा नए साल की पार्टी की सूचना पर जांच पड़ताल की गई। कोई बाहरी नहीं मिला। सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी ही थे। जांच पड़ताल के बाद दिशा निर्देश देकर लौट आया गया।

यह भी पढ़ें : Maharajganj : एसपी ने की फेरबदल,ठूठीबारी थानाध्यक्ष को किया लाइन हाजिर, बरगदवा थानेदार को सौंपी यूपी 112 का कमान, देखें सूची